| कबेला में श्री आदिशक्ति पूजा |
| Sunday, 07 June 2009 | |||||||||||||||||||||||||||||
|
आदि शक्ति पूजा की संध्या और मनमोहक ,सुसज्जित मंच व सैंकडों सहजी आदि शक्ति के स्वागत के लिये उत्सुकथे। श्री माँ जी के एक पूर्व प्रवचन की वीडियो से सामूहिक ध्यान आरम्भ हुआ तत् पश्चात् कुछ भजन हुए।
श्री माता जी का आगमन सांय ८ बजे हुआ । योगियों ने स्वागत आगत गान से माँ का अभिनन्दन किया। छोटे बच्चे माँ की पहली झलक पाने के लिये द्वार से झाँख रहे थे। बच्चों ने मंच तक मार्ग में अदि शक्ति के श्री चरणों के लिये पुष्प बिछा दिए। श्री गणेश मंत्रोपचार से पूजा अविलम्ब प्रारम्भ हुई। बाल योगी आदि शक्ति के श्री चरणों में पुष्पार्पण कर रहे थे। श्रृंगार,पूजार्पण और भजन…. बस छोटी सी पूजा आदि शक्ति के श्री चरणों में ।
आरती के बाद एक आश्चर्य मिश्रित सुखद आशीर्वाद पाकर सभी सहजी अभिभूत हुए जब ज्ञात हुआ माँ और रुकनाचाहती हैं। अपने बच्चों के बीच और समय गुज़ारना चाहती हैं भजनों का आनंद लेना चाहती हैं। माँ की साकार दिव्य उपस्थिती सभी के लिये आनंददायी आशीर्वाद था। भजन मंडली माँ की स्तुति एवं वंदना कर रस बिखेर रही थी और अन्य योगी फूलों के गुलदस्ते आदि भेंट माँ के श्रीचरणों में प्रस्तुत कर रहे थे। श्री आदिशक्ती पूजन की संध्या के इस शुभ अवसर पर तकरीबन दो घंटे से ज़्यादा श्री माताजी की साक्षात् उपस्थिती सभी सहज योगियों के लिये परमसुख का अनुभव था।
पूजा उपरान्त देर रात महल में एक संगीत समारोह का आयोजन किया गया। माँ ने अपने कक्ष से ही इस संगीत कार्यक्रम का आनंद उठाया।
वास्तव में यह पूजाओत्सव सप्ताहांत अत्यन्त आनंदमयी रहा। योगीजन दिन भर खिली रहने वाली धूप और अच्छे मौसम से आशीर्वादित हुए।
विश्व के सभी सहज योगियों की और से अपने श्री चरणों में पूजा स्वीकार करने हेतु माँ हम आपको कोटि कोटिधन्यवाद देते हैं। हमारी प्रार्थना प्रणाम व समर्पण अपने पावन चरणों में स्वीकार करें माँ।
आपका माँ हम बारम्बार धन्यवाद करते हैं की आपने अपनी साकार उपस्तिथि में हमे यह दिन मानाने का सौभाग्यव आनंद प्रदान किया।
जय श्री माताजी
Powered by !JoomlaComment 4.0alpha3
!joomlacomment 4.0 Copyright (C) 2009 Compojoom.com . All rights reserved." |
|||||||||||||||||||||||||||||
| Cabella |