| पलाज़ोडोरिया में श्री माताजी की साक्षात उपस्थिती में गुरु पूर्णिमा |
| Tuesday, 07 July 2009 | |||||
|
गुरु पूर्णिमा की एक और यादगार संध्या एक और सुअवसर परम आराध्य गुरु माता श्री माता जी के श्री चरणों में गुरु पूर्णिमा पर आशीर्वादित होने का. जो भी सहजी ५ जुलाई की गुरु पूजा के बाद कबेला में उपस्थित थे उन्हें देवी प्रासाद ‘पेलाज़ो डोरिया‘ से बुलावा आया,विश्व सहज समुदाय की और से उपस्थित हो आशिर्वादित होने का.! सचमुच एक और यादगार , हृदयांकित संध्या गुरु पूर्णिमा के दिवस परमाराध्य गुरु माता श्री माता जी की उपस्थिति में पूजा – अर्चन करने का ! निर्मल संगीत सरिता संगीतज्ञ वृन्द के गुरु जी ने अपने पुत्र के संग जुगलबंदी में बाबा मामा की एक कृति मुखरित की . पश्चात् अवनींद्र,गुरु जी और संदेश ने वाद्य-यंत्रों से राग वर्षा कर संध्या को आध्यात्मिक दिव्यता दी बैठक की व्यवस्था ऐसी थी .,की हर साधक पर श्री माता जी की दिव्य कृपा दृष्टि पड़ रही थी! इस अपूर्व संगीत संध्या के उपरांत हर साधक को संयोग प्राप्त हुआ, की वह पुष्पार्पण द्वारा श्री चरणों में अपने प्रणाम ,प्रार्थना कह सके और धन्यवाद कर सके श्री माता जी के प्रेम व उचित मार्गदर्शन करने का! इस संध्या जो भी साधक श्री चरण वंदन को आता श्री माता जी की दिव्य दृष्टि उस के अन्दर झांकती थी! कई अवसर पर तो श्री माता जी ने साधक के व्यक्तिगत जीवन एवं साधना उत्थान के बारे में विचार मुखरित किए, विशेष कर जब सेण्टर ऑफ़ एवोलुश्नेरी लर्निंग के साधक प्रणाम करने आए! इस पावन गुरु पूर्णिमा के दिवस हे माँ, श्री माता जी,हम समूचे विश्व समुदाय के सहजी आप के श्री चरणों में मस्तक झुकाते हैं | हे परम आराध्य ,परमपावनी माँ कर दो दैदिप्यमान हमें करो हमारा मार्गदर्शन ताकि बने हम आप के प्रभावशाली ,सक्षम माध्यम जैसा कि आप ने अपने बच्चों कि कल्पना की होगी ! हे माता हमें गुरु पद से दीक्षित कीजिए ता कि हम स्वयं के गुरु बन सकें ! आमीन जय श्री माता जी
Powered by !JoomlaComment 4.0alpha3
!joomlacomment 4.0 Copyright (C) 2009 Compojoom.com . All rights reserved." |
| Cabella |